उरई। मटर किसानों की इस बार बल्ले-बल्ले है। देर की बुबाई की जीएस-10 मटर में दाना भी ज्यादा निकल रहा है और कीमत भी दूनी मिल रही है।
पिछले वर्ष घाटा खा चुके मटर किसानों के दिन इस बार बहुरे हुए हैं जिससे गांवों में हर्ष छाया हुआ है। माधौगढ़ क्षेत्र में अमखेड़ा और आसपास के गांवों में मटर की तुड़ाई चल रही है। भरपूर उपज और उम्मीद के मुताबिक दाम मिलने से किसानों में जश्न का माहौल है।
मजदूर भी कम खुश नही हैं। उन्हें भी पूरा काम मिल रहा है। मजदूरों का टोटा पड़ जाने से उनका मेहनताना भी 100 रुपये झल्ली से बढ़कर डेढ़ सौ रुपये झल्ली हो गई है। काफी समय बाद खेती में इस बार खुशनुमा माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a comment