उरई। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के खिलाफ शासन द्वारा दी गई सहायता हड़प कर जाने का मुकदमा लिखाने की तहरीर दी गई है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी राघवेंद्र को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 70 हजार रुपये उनके खाते में दिये गये थे। राघवेंद्र ने यह रकम खाते से निकाल तो ली लेकिन आवास नही बनवाया। कुछ दिनों से राघवेंद्र गांव से गायब भी हो गया।
जांच में यह बात प्रकाश में आने पर खंड विकास अधिकारी सुदामा शरण के आदेश पर प्रधान मुन्नी देवी और ग्राम पंचायत सचिव किरण रावत ने कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।





Leave a comment