उरई। विवाह समारोह में शामिल होने आये रिश्तेदार की बाइक गेस्ट हाउस से गायब हो गई। पुलिस में चोरी को लेकर तहरीर दे दी गई है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी रोहित कुमार जालौन के गंगा धाम गेस्ट हाउस में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में कैंथ निवासी अशोक की बाइक मांगकर शामिल होने आये थे। उन्होंने बाइक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कर दी थी। वापस लौटने पर जब वह बाइक उठाने पहुंचे तो गाड़ी गायब हो चुकी थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नही चला। पुलिस ने तहरीर लेकर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment