जालौन-उरई। सफाई कर्मी द्वारा खुद काम न कर एवजी भेज देने से नाराज ग्राम प्रधान ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से उसके खिलाफ शिकायत की है।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति को सूचना देते हुए बताया कि गांव में दो सफाई कर्मी तैनात है जिसमें एक सफाई कर्मी डयूटी करने नही आता। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को कुछ रुपये देकर सफाई के लिए लगा रखा है। जब एडीओ पंचायत रमाशंकर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत की गोपनीय जांच कराई जा रही है। बात सही होने पर कार्रवाई होगी।





Leave a comment