जालौन-उरई। शराब पीकर एक बबाली महिला के घर में जबरन घुसने लगा। उसके मना करने पर गाली-गलौज करते हुए उसने महिला के साथ मारपीट कर दी।
मोहल्ला तोपखाना निवासी गुडडी देवी पत्नी स्व. गोविंद सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला दबगरान निवासी सुनील कुमार जबरन शराब पीकर उसके घर में घुसने लगा। जब उसने मना किया तो गाली-गलौज करते हुए उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।







Leave a comment