उरई। दरवाजे पर कूड़ा-करकट डालने से मना करने पर दबंग पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट किये जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में की।
ग्राम हरीपुरा निवासी श्याम कुंवर पत्नी श्याम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही दबंग बबुआ ने गुरुवार की रात उनके दरवाजे पर कूड़ा-करकट डाल दिया। जब उन्होंने मना किया तो दबंग ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर डाली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।







Leave a comment