जालौन-उरई। स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में ग्राहकों के साथ आये दिन गड़बड़ियां हो रही हैं जिससे बैंक की साख गड़बड़ा रही है।
रौली पुत्री कमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एटीएम की कोई सुविधा नही ली फिर भी स्टेट बैंक में उनके खाते से 1800 रुपये काट लिए गये। भगवान दास पुत्र पुरुषोत्तम के खाते से तीन किस्तों में 28 हजार 214 रुपये गायब हो गये। जिसका पता उन्हें बाद में लगा। संजय कुमार पुत्र वृंदावन का कहना है कि उनके खाते से 60 हजार रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गये जबकि उन्होंने ऐसा कोई अंतरण नही किया।
शाखा प्रबंधक से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि ग्राहकों की शिकायतों की जांच कराई जा रही है।





Leave a comment