उरई। जनपद में अधिवक्ता बंधुओं से बार कांउसिल के चुनाव में मत याचना के लिए आये वाराणसी के जाने-माने वकील हरीशंकर सिंह ने शनिवार को न्यायिक तानाशाही के खिलाफ तेवर दिखाकर स्थानीय वकीलों का मनोबल बुलंद कर दिया।
श्री सिंह ने आज अपने जन संपर्क में माधौगढ़ और जालौन में मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के साथ भेंट की। इसके बाद उन्होंने उरई में भी अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक स्थान पर न्यायिक अधिकारी के वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार की जानकारी मिली तो उन्होंने जोरदार प्रतिवाद किया और आश्वासन दिया कि वे मामले को हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज और जिला जज के सामने ले जायेगें।





Leave a comment