उरई। एट सहकारी पूर्ति भण्डार के लिए शनिवार को हुए चुनाव में सपा ने अपना परचम लहरा दिया है। जबकि भाजपा का सूपड़ा साफ नजर आया।
एट सहकारी पूर्ति भण्डार संघ के लिए आज हुए चुनाव में ऊषा देवी पत्नी राकेश कुमार सभापति व रामपाल सिंह उपसभापति चुने गये। विभिन्न संस्थाओं के लिए 21 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गये जो सभी सपा समर्थित हैं। भाजपा के एक भी प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल करना तो दूर वे संघ के परिसर में भी नही दिखाई दिये।
यहां से जेडीसी बैंक के लिए तीन, क्रय-विक्रय के लिए एक, क्रय-विक्रय उरई के लिए चार, डीसीडीएफ के लिए तीन, केंद्रीय उपभोक्ता भण्डार के लिए चार, इफको के लिए एक और पीसीएफ के लिए तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सूती मिल बुलंदशहर के लिए भी दो सदस्य निर्वाचित हुए।

Leave a comment