उरई। शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक अध्यक्ष अनिल बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक असंतुष्ट सदस्यों के व्यवधान के कारण हंगामी रही इसमें कई प्रस्ताव पारित किये गये। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में शहर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने पर सहमति हुई। सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया। चैरसी रोड पर नाला निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने सदस्यों से उरई को आदर्श नगर बनाने में सहयोग देने की अपील की।

Leave a comment