आटा-उरई ।
विकासखंड कदौरा के अंतर्गत ग्राम आटा में सहकारी संघ के अध्यक्ष /उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया।
भाजपा नेता जितेन्द्र पाण्डेय व हृदयेश पांडेय के कुशल नेतृत्व में सहकारी संघ आटा में चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न हो गई जिसमें अध्यक्ष पद पर आनन्द तिवारी आटा व उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र मिश्रा भदरेखी को निर्विरोध चुन लिया गया ।
इसी प्रकार जे डी सी बैंक के लिए देवेन्द्र पाण्डेय आटा, ब्रजलाल वर्मा व धीरू सेंगर बबीना एवं DCDF के लिए आशुतोष द्विवेदी, पवन तिवारी व ब्रजेश तिवारी आटा,क्रय विक्रय कालपी के लिए कुलदीप तिवारी, पवन सिंह को निर्विरोध चुना गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा नेता संतोष द्विवेदी, रवींद्र तिवारी, अनुपम शुक्ला, दीपू तिवारी व सत्यनारायण वर्मा प्रधान आटा सहित क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने नव निर्वाचितों को बधाई दी ।





Leave a comment