उरई। गत 14 फरवरी को जालौन कोतवाली क्षेत्र में कुठौंदा बुजुर्ग के एक खेत में मिली कदौरा निवासी दीपेश साहू उर्फ राजा साहू की लाश के मामले में अभी तक नामजद आरोपी नही पकड़े जा सके हैं।
मालूम रहे कि दीपेश साहू कदौरा से लाश मिलने के एक दिन पहले अपनी बुआ के साथ विवाह समारोह में शामिल होने आया था। इस दौरान उसे सिरसकलार थाने के रिनियां के निवासी मुरारी के साथ देखा गया था। बाद में वह कार सहित गायब हो गया। अगले दिन उसका शव कुठौंदा बुजुर्ग में मिला। पास में उसकी कार भी पलटी हुई पड़ी थी।
बुआ ने इस मामले मे मुरारी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ दीपेश की हत्या का मुकदमा लिखाया था। अभी तक पुलिस के हत्थे मुरारी नही चढ़ पाया है। पुलिस ने मुरारी की रिश्तेदारियों में दबिश मारी है। लखनऊ व कुछ अन्य जिलों से उसके कुछ रिश्तेदार पुलिस ने हिरासत में लिए हैं और उनसे पूंछतांछ की जा रही है। इसी बीच एक सप्ताह में इसी कोतवाली क्षेत्र में माड़री के पास एक और शव बरामद होने से सनसनी बढ़ गई है।





Leave a comment