उरई। जालौन में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष पर सरे बाजार हमला कर दिया गया जिससे उनका दांत टूट गया और वे जख्मी हो गये।
जालौन में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष चौ. महेश गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि रविवार को दोपहर ढाई बजे बाजार में उन पर मोहल्ला जोशियाना निवासी सुनील सुहाने उनके भाई बाबी और मनोज सुहाने कई लोगों के साथ आये और उन पर हमला बोल दिया।
पुलिस चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह यादव ने बताया कि चौ. महेश गुप्ता को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उनके प्रार्थना पत्र की छानबीन की जा रही है। जो भी सत्य निकल कर आयेगा उसके मुताबिक कठोर कार्रवाई की जायेगी।





Leave a comment