उरई। जालौन के मोहल्ला नझाई में खाली पड़ी जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षो में विवाद चल रहा है। यह विवाद किसी बड़े खूनखराबे का रूप न ले ले इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रविवार को कड़ी एतिहाती कार्रवाई कर डाली।
जर-जोरू और जमीन झगड़े की तीन मुख्य वजह अपराधों के लोकशास्त्र में बताई गई हैं। इसलिए चैकन्नी पुलिस ऐसे मामले आने पर उनकी संवेदनशीलता के मददेनजर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करती है। इसी के अनुरूप जालौन के मोहल्ला नझाई में खाली पड़ी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने तेजी से फौरी एक्शन किया। वैसे यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन इसके बावजूद झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एतिहाती कार्रवाई के तहत दोनों पक्षों के रामभूषण उदैनिया व जगदीश प्रसाद और दूसरे पक्ष के चंद्र मोहन पाठक को निजी मुचलके पर पाबंद कर दिया है।





Leave a comment