उरई। अमर उजाला के क्राइम रिपोर्टर रहे दिवंगत युवा पत्रकार संजीव श्रीवास्तव की याद में रविवार को डीवी कालेज के मैदान में पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। 21-21 ओवर के इस खेल में प्रशासन एकादश की कप्तानी पुलिस अधीक्षक अमरेद्र प्रसाद सिंह ने की। जबकि पत्रकार एकादश के कप्तान शिवकुमार सिंह जादौन रहे। मैच में पहले खेलते हुए प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश के सामने 141 रन बनाने की चुनौती रखी थी। लेकिन पत्रकार एकादश की टीम 79 रनों पर ही आल आउट हो गई बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह वितरित किये गये। प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, एडीएम विकास कुमार, सीओ संजय शर्मा और संतोष कुमार ने भी बैटिंग, फील्डिंग और बालिंग की। पत्रकार एकादश में राकेश सिंह, नीरज प्रजापति, आबिद नकबी, सुनील शर्मा, प्रशांत बनर्जी, रमाशंकर, अवधेश सिंह, बृजेश मिश्रा, शिवकुमार, संजय गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी ने बैटिंग की। मैन आफ दि मैच का खिताब एसडीएम विकास कुमार को दिया गया।

इस दौरान अनुज कौशिक, शीतल शर्मा, अरमान नादान ने शानदार कमेंट्री की। भानु लाक्षाकार ने भी इनका सहयोग किया। मनोज शर्मा अपनी एक्सपर्ट आपीनियन समय-समय पर देते रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया। पत्रकार एकादश में बालिंग में अलीम सिददीकी और अजय श्रीवास्तव ने भी अपना जौहर दिखाया।
सैयद युसुफ इश्तियाक और डा. राकेश द्विवेदी और दैनिक जागरण कानपुर के ब्यूरो चीफ शैलेंद्र शर्मा, प्रसिद्ध शायर शफीकुर्रहमान कश्फी भी अतिथियों में मौजूद रहे। एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल की ओर से अतिथियों और खिलाड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Leave a comment