उरई । बिजली चेकिंग के नाम पर एक घर में घुस कर अकेली महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में विभाग के अभियंता और लाइनमेन आखिर फंस गए जिनके ख़िलाफ़ तीन दिन बाद एट थाने में  एसपी के आदेश पर  रविवार को देर रात संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज हो गया है जिसके बाद आरोपी अभियंता भूमिगत हो गए हैं ।

15 फरवरी को एट में कोटरा रोड इलाक़े पर विजली विभाग की टीम जाँच कर रही थी । इसमें उप खंडीय अधिकारी अभिषेक सोनकर , अवर अभियंता संजीव अहिरवार और 4 लाइनमेन संतराम , रामशरण , विशाल और सैनी शामिल थे । इस दौरान टीम एक घर में घुसी जिसमें अकेली महिला के अलावा कोई नहीं था । यह मौका देख उन्होने महिला से जम कर बदतमीजी की । महिला ने बाद में इसे ले कर थाने में एफ़ आइ आर दी लेकिन उसे टहला दिया गया । महिला और उसके पड़ोस के लोगों ने इस पर विजली विभाग के अमले के दुस्साहस के ख़िलाफ़  विधायक व अन्य जन प्रतिनिधियों से दुखड़ा रोया तो उन्होने पुलिस से पीड़िता का मुक़दमा लिख कर कारवाई करने को कहा लेकिन उनकी भी नहीं सुनी गई । रविवार को जब जन प्रतिनिधियों ने इस पर एस पी का लगभग घेराव कर लिया जिसके बाद रात में ही एस पी ने एट थाने को फौरन मुक़दमा लिखने की ताकीद की तो मुक़दमा आधा दर्जन लोगों के ख़िलाफ़ आइ पी सी की धारा 147  , 452 और 509 के तहत दर्ज कर लिया गया ।

 

Leave a comment