जालौन-उरई । मुरलीमनोहर तालाब के पास लगे फ्लोर मिल से निकलने वाली गन्दगी से आसपास के लोग परेशान हैं तथा खुले में सांस नहीं ले पा रहे जिससे वह बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं।

नगर के मुख्य तालाब मुरलीमनोहर के पास आटा फ्लोर मिल स्थापित हैं। इस मिल में प्रयोग होने वाले गेहूं की सफाई होती है जिसके कारण गेहूं की गन्दगी हवा में मिलकर उड़ती है। हवा में डस्ट के कड़ उड़ने के कारण आसपास रहने वाले लोग खुले में नहीं बैठ पाते हैं। खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रख पाते हैं। दिन रात कभी भी चलने वाले आटा मिल से निकलने वाली गन्दगी ने लोगों को परेशान कर दिया है।मुहल्लावासी भगवती प्रसाद मिश्रा चतुर सिंह कुशवाहा कहते हैं आटा मिल से निकलने वाली गन्दगी का आलम यह है कि छत पर बैठकर सर्दी में धूप नहीं ले पाते गर्मी में हवा नहीं ले पाते हैं। हवा में गन्दगी हमेशा बनी रहती है जिसके सांस लेने में तक तकलीफ होती है। बच्चों को एलर्जी से ग्रस्त हो रहे। इस मौसम में आंखों की भी बीमारी हो रहे हैं। जिसके कारण हम लोग परेशान हैं। मुहल्लावासी कहते हैं कि वह इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की किन्तु प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है जिसके कारण अब वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेगें जिससे वह उनका परिवार खुले में सांस ले सके।

 

 

Leave a comment