कालपी-उरई । कालपी से मंगरौल पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर को जोड़ने वाली सड़क में गड्ढ़ा मुक्ति के नाम पर जमकर लूट खसोट की गई है। इस सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने से एक किमी सड़क को छोड़ दिया गया जहां सड़क के चिथड़े उड़ते नजर आ रहे हैं।
कालपी से मंगरौल की व्यस्ततम सड़क जहां से हजारों की संख्या में वाहन रोजाना निकलने के साथ उक्त सड़क ग्राम देवकली, हीरापुर, गुढ़ाखास, शेखपेर गुढ़ा, मैनूपुर, कीरतपुर, धरमपुर, मंगरौल, पड़री, नरहान समेत दर्जनों गांव को जोड़ने के साथ 800 जवानों की ट्रेनिंग हेतु निर्माणधीन पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर को जोड़ती है। इस सड़क की लम्बाई करीब सात किमी है। पीडब्लूडी तृतीय के अधिकारियों के निर्देश पर इस सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने का ठेका कथित ठेकेदार को सौंपा गया और उक्त ठेका केवल छह किमी का कालपी से पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर मोड़ तक का दिया गया शेष एक किमी मंगरौल तक उक्त स्ड़क को ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया। यह सड़क घटिया निर्माण के कारण पूर्णतयः ध्वस्त हो चुकी है और दुबारा डामरीकरण के योग्य है। लेकिन पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शीघ्र किये जाने की चर्चाओं तथा जनपदीय अधिकारियों की ट्रेनिंग सेन्टर में आम दरफत के कारण उक्त सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने का कार्य पीडब्लूडी तृतीय द्वारा कराया गया लेकिन उक्त गड्ढ़ा मुक्त के नाम पर विभागीय अधिकारियों की कृपा से ठेकेदार ने मात्र गड्ढ़ा मुक्त की औपचारिकता निभाकर इतिश्री कर दी जिससे अल्प समय ही गड्ढ़ा मुक्त पुनः गड्ढ़ा मुक्त सड़क होना तय है। पीडब्लूडी तृतीय विभाग द्वारा जानबूझकर एक किमी यानी पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर मोड़ से मंगरौल तक सड़क गड्ढ़ा मुक्त करने का कार्य जानबूझ कर छोड़ दिया जबकि उक्त सड़क 80 फीसदी उखड़ कर यात्रियों को परेशानी का सबब बन चुकी है। कालपी से मंगरौल तक उपरोक्त सड़क प्रदेश में भाजपा सरकार पदारूढ़ होने के बाद एक बार गड्ढ़ा मुक्त होने कीऔपचारिकता पुर्ण करके धन की बंदर बांट हो चुका है और से अभी तक अल्पसमय मे हीगडढ़ा मुक्त हो चुकी है और विभाग और ठेकेदार ने धन का बंदर बांट कर लिया है और अल्प समय में पुनः उक्त सड़क का वह भी आधे अधूरे गड्ढ़ा मुक्त सड़क की औपचारिकता निभाकर धन हड़पने का कार्य किया है। इस सम्बन्ध में विभागीय अपर अभियंता से फोन से सम्पर्क साधा लेकिन बात नहीं हो सकी। क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी जालौन से उपरोक्त सड़क की जांच कराकर दोषियों के विरूद्व कार्यवाही करने तथा उक्त सड़क का डामरीकरण कराने की मांग की है।






Leave a comment