कालपी(जालौन)। पारिवारिक शादी में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक दीवार से टकराने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर घटना की जानकारी होने के बाद शादी की खुशिया मातम में तब्दील हो गई।
कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर बाईपास निवासी वैभव गुप्ता 19 वर्ष पुत्र रामरूप बैरई वाले रविवार की रात करीब दस बजे चचेरे भाई की शादी विजय गार्डन कालपी में शामिल होने जा रहा था रात के अंधेरे में अचानक बाइक दीवार से टकराने के कारण वैभव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने घायलावस्था में वैभव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। वैभव गुप्ता की मृत्यु की सूचना मिलने पर शादी की खुशिया मातम में तब्दील हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर विच्छेदन ग्रह भेज दिया है।





Leave a comment