आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज कालपी में इंटर मीडिएट कक्षा के अंग्रेजी के प्रथम पेपर के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी नेेे विद्यालय की गहन छानबीन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई।
    आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज की प्रधानाचार्या नुजहत जहां की देखरेख में सोमबार को इंटर मीडिएट क्लाश का अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 165 छात्राओं में 162 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जबकि तीन छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रश्नपत्र के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मनोज कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थियांे की तलाशी ली तथा सीसीटीबी कैमरो की जांच की। परीक्षा नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसी विद्यालय में शाम की पाली में इंटर मीडिएट का शिक्षा शास्त्र का प्रथम पेपर संपन्न हुआ। पंजीकृत 65 छात्राओं में समस्त छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

Leave a comment