जालौन (उरई)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सोनई परवई के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन देकर वर्षों पुराने आम रास्ते पर दवंगों द्वारा किये गये कब्जे को हटवाने की मांग की है जिससे किसान अपने खेतों पर ट्रेक्टर लेकर जा सके तथा कृषि कार्य कर सके। ग्रामीणों की शिकायत को कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को आदेश दिए हैं।
सोनई परवई के दर्जनों ग्रामीणों ने एक प्रत्यावेदन जिलाधिकारी को दिया है जिसमें कहा है कि सोनई परवई के पश्चिम दिशा में परवई औरेखी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के डामरीकरण मार्ग से मौजा लहर तथा सोनरा के खेतों के लिए निकले 100 वर्ष पुराने गाटा संख्या 106 तथा 107 जो आम रास्ता है इस पर दवंगों ने कब्जा कर रखा है जिसके किसानों को कृषि कार्य के लिए खेतों में कृषि यंत्र लेकर जाने में परेशानी हो रही है। किसानों ने जिलाधिकारी को दिए प्रत्यावेदन में कहा कि दवंगों से आम रास्ते के गाटा संख्या 106 तथा 107 को मुक्त कराया कराया जाय जिससे हम किसान आसानी से अपने खेतों तक जा सके तथा कृषि कार्य कर सके। जिलाधिकारी को दिये प्रत्यावेदन में हस्ताक्षर करने वालों में माता प्रसाद, मुहर सिंह, श्री प्रकाश, हमीर सिंह, गोपालदास, ब्रजेश कुमार, सुभाष, आनंद कुमार, धर्म सिंह, बीर सिंह, रूपसिंह, अमित सिंह, हरी सिंह, तेज सिंह, प्रताप सिंह, सन्तोष कुमार सम्मलित है।






Leave a comment