जालौन (उरई)। कुंवरपुरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड में संचालकों के बीच हुए चुनाव में सुनीता देवी निरंजन कुंवरपुरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

कुंवरपुरा साधन सहाकरी लिमिटेड में 11 संचालकों के बीच अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को चुना जाना था। जिसमें उक्त दोनों पदों पर क्रमशः सुनीता देवी निरंजन कुंवरपुरा एवं नरेंद्र सिंह छौलापुर को निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना गया। उक्त 11 संचालकों में कैलाश बाबू वर्मा देवरी, श्रीमती दीपिका दुबे हरकौती व श्रीमती राजेश कुमारी परिहार सालाबाद शासन से नामित हुए थे एवं 8 संचालकों के लिए चुनाव हुआ था। कुंवरपुरा साधन सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाली सिकरीराजा साधन सहकारी समिति लिमिटेड, खर्रा साधन सहकारी समिति लिमिटेड व पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड में से चार प्रतिनिधि कैलाश बाबू वर्मा देवरी, भूपेंद्र सिंह सेंगर लौना, सुभाष दुबे हरकौती व श्रीमती राजेश कुमारी परिहार सालाबाद को डीसीडीएफ उरई के चुना गया है। तो वहीं, जेडीसी बैंक जालौन स्थान उरई के लिए अनिल दुबे हरकौती, नारायण सिंह सेंगर लौना, नंदराम पाल एड. छौलापुर एवं श्रीमती मंजू देवी अकोढ़ी दुबे विजयी घोषित हुई। उपभोक्ता फोरम के लिए 2 डेलीगेटों में सुखदेव सिंह उदोपुरा व विमलेंद्र पांडेय खर्रा मनोनीत किए गए। क्रम विक्रय के दो डेलीगेटों में श्रीमती दीपिका दुबे व नंदराम पाल विजयी घोषित हुए। इस दौरान चुनाव अधिकारी मनीष कुमार निरंजन, सहायक चुनाव अधिकारी देवी शरण सोनी, एवं चुनाव प्रभारी सुभाष द्विवेदी उपस्थित रहे।

Leave a comment