कालपी (जालौन)। सम्पूर्ण तहसील दिवस व थाना दिवस में आये प्रार्थना पत्रों का संबंधित अफसर व कर्मचारी शीघ्र निस्तारण करें अन्यथा कार्यवाही को तैयार रहे उक्त बात सोमवार को हुई प्रेस से विशेष मुलाकात वार्ता में कहते हुये कालपी परगना के उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि सभी विभागों के विभाध्यक्षों को अवगत करा दिया गया है कि उप्र सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश पर जनहित में सम्पूर्ण तहसील दिवस व थाना दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब, असाह व निर्धन लोगो को बरीयता क्रम में रखकर शिकायत वादी हित में न्योजित की जाती है। में सभी संबंधित आला अफसर को कड़ी चेतावनी दी गई है कि अगर कोई शिकायत डिफालटर होती है तो स्वयं संबंधित जांच अधिकारी आदि जिम्मेदार होगा तथा उनके ऊपर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।
      गौरतलब हो कि कालपी परगना के ईमानदार उपजिलाधिकारी सतीशचंद्र ने सबसे कालपी तहसील का चार्ज सम्ंभाला है तब से कालपी तहसील का राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों का क्रिया कलापों में बलदाव दिखने को मिल रहा है। उक्त दिवसों में आये शिकायती पत्रों का भी सही एवं निष्पक्ष पूर्वक निराकरण करना तथा वादी का हित होना यह आम बात हो गई है। इतना ही नहीं एसडीएम सतीशचंद्र द्वारा एंटी भू-माफिया अभियान के तहत तानाशाह भू-माफिया के छक्के छुड़ाकर अबैध कब्जा मुक्त कराने जैसे कार्यनामों में उनका नाम अब्बल नंबर पर है जिसकी प्रसंशा कालपी नगर एवं क्षेत्र की जनता कर रही है। एसडीएम सतीशचंद्र का कहना है नगर व क्षेत्र की जनता के लिये मेरे 24 घन्टे दरवाजे खुले है हमें अपनी समस्या से अवगत करायें तथा कोई भू-माफिया अगर अबैध कब्जा कर रहा है तो मुझे अवगत करायें जिससे अबैध कब्जा न हो सके।

Leave a comment