कोंच(जालौन)। रविवार को कोंच कोतवाली के ग्राम चमरसेना एवं छानी के  पास नहर किनारे खेतों में  काम कर रहे मजदूरो ने नहर में लाश को बहते देखा तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर मौके एसएस आई मनोज कुमार सिंह दरोगा कमलनारायण सिपाही शादाव सिपाही अमन सिपाही कमलेश सिपाही राजकुमार और ड्राइवर अनिल कुमार आदि घटना स्थल पर जा पहुचे और नहर में बह रही लाश का पीछा करते हुए आगे जाकर दरोगा कमलनारायण ने नहर में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद लाश को रस्सी के सहारे किनारे पर ले आये और लाश को बाहर निकाला और उसके कपड़ों के साथ लाश को उलट पलट कर  देखा और पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने के लिये मुहल्ला सुभाष नगर के आलोक को बुलाकर शिनाख्त करायी तो आलोक ने लाश और कपड़ों को देखकर रोते हुये अपने भाई प्रसून चतुर्वेदी पुत्र सतीशचंद्र चतुर्वेदी के रूप में पहचान की और म्रतक प्रसून के भाई  आलोक ने हत्या की आशंका जताई है और बताया कि मेरा भाई प्रसून रोज की भांति सुबह छह बजे तहसील स्थित पम्प पर गया था जब वह दोपहर तक घर नही आया तो हम लोगो पम्प पर जाकर देखा तो पम्प चल रहा था लेकिन मेरा भाई वहां पर नही था काफी खोजबीन के बाद मेरा भाई नही मिला रिश्तेदारी में भी जानकारी की लेकिन पता नही चल सका तब मेरेे पिताजी सतीशचन्द्र ने कोतवाली में तहरीर देकर  प्रसून की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली पुलिस 15 फरवरी को दी थी और पुलिस ने भी मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी फिलहाल मिली प्रसून की लाश से ऐसा लग रहा था कि हत्यारो ने पहले उसको मारापीटा फिर जाकर शव को नहर में फेंक दिया लाश की स्थिति से ऐसा लग रहा है लाश को उसी दिन नहर में फेक दिया हो क्योंकि लाश बदबू मारने लगी थी और उसके शरीर पर सफेद सफेद निशान पड़ गए थे म्रतक की पेंट से बीस रुपये बरामद हुए है पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एस एस आई मनोज कुमार सिंह ने कहा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि प्रसून की मौत कैसे हुई है फिलहाल मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई।

आखिर पम्प से नहर में लाश कैसे पहुंची

बीते 15 फरवरी से अपने सुभाष नगर स्थित घर से रोजाना की भांति पम्प चलाने बाले प्रसून चतुर्वेदी पम्प स्टेशन पर तो पहुँच गया और पम्प चलाने के बाद वह फिर कहा गायब हो गया और उसकी दो दिन बाद शव आआखिर नहर में उतराती हुई रविवार को मिली जांच का विषय है कि प्रसून दिन में ही आखिर गायब कैसे हो गया और उनके परिजनों ने दो दिन बाद पुलिस को प्रसून की गुमसुदी की सूचना दी कहीं ऐसा तो नहीं कि उसकी किसी ने हत्या करके शव को नहर में फेक दिया हो ऐसा भी माना जा रहा कि कहीं प्रसून की हत्या का मुख्य कारण क्या है ये जांच के बाद ही पता चलेगा कोंच क्षेत्र में लाशों का मिलना जारी है यह पुलिस के लिये चिंता का विषय है।

Leave a comment