उरई। सास-बहू का झगड़ा घर-घर की कहानी की तरह आम बात है लेकिन अभी तक जहां सास भारी पड़ती थी वहीं अब बदलते जमाने की कहानी में बहू के कारण सास अपनी जान बचाने की गुहार लगाने को मजबूर होने लगी हैं।
ऐसा ही किस्सा जालौन कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव मेें सामने आया जब बाऊपुरा वाली पत्नी रामनाथ ने बताया कि उसके बेटे पप्पू की पत्नी सोमवती बात-बात में उसको डपटती रहती है और हाथ उठाने से भी नही चूंकती। मंगलवार को तो बहू ने इंतहा कर दी जब उनको डंडों से बेरहमी के साथ पीटा। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment