उरई। ठड़ेश्वरी मंदिर में गांधी महाविद्यालय की छात्राओं का विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर चल रहा है। शिविर में मंगलवार को महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने छात्राओं को सुरक्षा के संबंध में टिप्स दिये।
उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने को किसी से कमजोर न समझें। पढ़ाई के साथ-साथ वे मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण प्राप्त करें तांकि हरकत करने पर मनचलों को अपने हाथ से ही सबक सिखा सकें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस छात्राओं के साथ किसी भी तरह की अप्रिय प्रसंग की जानकारी मिलने पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हाल में चलाये गये अभियान से छात्राओं और महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में काफी कमी आई है। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अलका नायक भी उपस्थित थी। इस दौरान ढोलक-मजीरा बजाकर छात्राओं ने देश भक्ति के गाने भी गाये।

Leave a comment