कोंच-उरई । पखवाड़े भर से लापता एक व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने के कारण उसके भाई ने मंगलवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। भाई के मुताबिक लापता व्यक्ति दिमागी तौर पर कुछ कमजोर भी है जिसके चलते आशंका है कि कोई उसे बंधक बना कर बंधुआ मजदूर न बना ले।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी निवासी नंदलाल पुत्र हरप्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि लगभग पंद्रह दिन पहले उसका छोटा भाई रामसिंह लगभग चालीस साल पंद्रह दिन पहले अचानक ही घर से लापता हो गया। उसने व परिवार के अन्य लोगों ने रिश्ते नातेदारियों में उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। उसने बताया कि रामसिंह दिमागी तौर पर कुछ कमजोर भी है जिसके चलते आशंका है कि कोई उसे बंधक बना कर बंधुआ मजदूरी पर लगा सकता है।





Leave a comment