
उरई । दो दिन पहले कोंच क्षेत्र में जालौन शाख नहर में मिली ट्यूवबैल ऑपरेटर की लाश को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पुलिस की अगर मानें तो प्रसून की मौत का कारण सिर में चोट है जैसा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है। अब यह चोट नहर में गिरने की बजह से लगी या कि नहर में फेंकने से पहले उसके सिर पर प्रहार किया गया था। हालांकि पुलिस हत्या से भी इंकार नहीं कर रही है और इस विंदु को भी विवेचना में शामिल किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है।
गुजरी 15 फरवरी को कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर के रहने बाले जल संस्थान में नलकूप ऑपरेटर का कार्य करने बाला युवक प्रसून चतुर्वेदी पुत्र सतीश लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में 16 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। लापता होने के बाद 18 फरवरी को प्रसून की लाश जालौन शाख नहर में छानी पुल के पास मिली थी। शव के सिर पर चोट का निशान देख उसके घरबालों ने यद्यपि हत्या की आशंका जताई थी लेकिन उन्होंने पुलिस को इसकी कोई लिखित तहरीर नहीं दी थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का उन्हें भी इंतजार था। अब जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और प्रसून की मौत का कारण भी सिर की चोट बताया गया है तब भी प्रसून के परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर देने से बच रहे हैं। अलबत्ता पुलिस इस मौत को लेकर व्याप्त चर्चाओं के आधार पर अपनी छानबीन आगे बढा चुकी है। भले ही साफतौर पर न सही लेकिन पुलिस हत्या होने से इंकार भी नहीं कर रही है और इस बाबत कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।
सभी विंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस-सीओ
प्रसून की मौत फिलहाल किसी रहस्य से कम नहीं है क्योंकि अभी तक यह स्पस्ट नहीं हुआ है कि वह दुर्घटना वश मरा या कि उसकी हत्या कर शव नहर में फैंका गया था। इस बाबत जब सीओ रुक्मिणी वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन हत्या होने के विंदु को भी नजरंदाज नहीं किया जा रहा है बल्कि कुछ संदिग्ध लोग पुलिस विवेचना के राडार पर हैं, कईयों से पूछताछ की गई है और जो भी निकल कर आ रहा है उस क्लू को पकड़ कर पुलिस आगे बढने का प्रयास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंच जायेगी।





Leave a comment