उरई। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने तीन थानों में फेरबदल करते हुए 10 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है।
बुधवार को किये गये तबादलों में पुलिस अधीक्षक ने कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को हटाकर कदौरा थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बना दिया है। उनके स्थान पर अपराध शाखा से सुनील कुमार तिवारी को कुठौंद का नया थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। कैलिया के थानाध्यक्ष प्रभुदयाल को भी हटा दिया गया है। उन्हें अपराध शाखा से संबद्ध किया गया है जबकि अपराध शाखा से महेंद्र प्रताप सिंह कैलिया के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। डकोर के थानाध्यक्ष रामराज शुक्ल को पुलिस अधीक्षक ने अपना वाचक बना लिया है। डकोर में अभी तक उनके रीडर का दायित्व देख रहे सुधाकर मिश्र को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
कदौरा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजनेश यादव स्वाट टीम के नये प्रभारी होगें। कोतवाली कोंच की सागर चौकी के प्रभारी राजीव कुमार को थाना कालपी में रामगंज चौकी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। थाना कुठौंद के उपनिरीक्षक दौलतराम शाक्य थाना कोंच की सागर चौकी के प्रभारी बनाये गये हैं। उधर थाना गोहन से थाना कालपी की चौकी रामगंज के प्रभारी के रूप में नवीन कुमार तिवारी का स्थानांतरण रदद कर दिया गया है वे यथावत रहेगें।





Leave a comment