उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को सुबह रवाना होते ही नंदखास और चिरगांव स्टेशनों के बीच पटरी चटकी होने के कारण पलटते-पलटते बची जिससे हड़कंप मच गया।
एक चाबीमैन ने पटरी को क्षतिग्रस्त देख तत्काल इत्तिला की जिसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। पटरी की मरम्मत के बाद आधे घंटे विलम्ब से इंटरसिटी एक्सप्रेस आगे बढ़ सकी। रेलवे अधिकारी इसे मौसम के कारण पटरी के फ्रेक्चर की मामूल घटना बता रहे हैं जबकि घटना स्थल को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों को आशंका है कि इसके पीछे तोड़फोड़ की साजिश भी हो सकती है।







Leave a comment