कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में खाद्य विभाग द्वारा जांच के नाम पर महज खानापूर्ति ही की जाती है हर बार की तरह आज भी नगर के बाजार में चित्रकूट धाम की तरह परिक्रमा करते हुए दुकानों में खराब सामग्री को नष्ट कराया गया और जब उक्त अधिकारी से कार्यवाही की जानकारी चाही गयी तो विभाग द्वारा कुछ बताना उचित नही समझा।

गौरतलब हो कि कदौरा नगर में कभी कभार खाद्य विभाग का दौरा जांच पड़ताल के रूप में हो ही जाता है और दुकानों से सड़ी-गली खाद्य सामग्री को सबके सामने फिंकवाया भी जाता है लेकिन कार्यवाही क्या होती है ये विभाग जानकारी देने में क्यों कतराता है ये समझ में नही आता है। आज नगर में विभागीय अधिकारी द्वारा कई होटल एवं दुकानों से सैम्पल चेक करते हुए सड़ी-गली मिठाई को नाले में फिंकवाया गया एवं जांच पड़ताल की गयी जिससे नगर के दुकानदारो में हड़कम्प मच गया। फिलहाल घण्टांे नगर में जांच पड़ताल के बाद जब उक्त अधिकारी डा. प्रियंका से प्रेस वार्ता में कार्यवाही की जानकारी चाही गयी तो बताया गया कि बाद में बताएंगे आश्चर्य की बात है कि कार्यवाही को लेकर अधिकारी द्वारा जानकारी देना उचित क्यों नही समझा। फिलहाल ऐसी जांच कई बार की जा चुकी है और जिन दुकानों से सड़ी सामग्री फिकवाई गयी थी उन दुकानों में फिर सामग्री सड़ी ही पायी जाती है। आखिर उक्त जांच कार्यवाही का असर क्यों नही होता यह तो विभाग ही बता सकता है।

Leave a comment