0 खाद्य निरीक्षक को बदनाम कर होटलों से मासिक लूट जारी

कालपी-उरई । खाद्य निरीक्षक की सांठगांठ से नगर कालपी के तमाम होटलों में दूषित मिष्ठान बनने से शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र की करीब एक लाख जनता का स्वास्थ्य खतरे में पड़ता जा रहा है।

इतना ही नही होली के त्यौहार के मद्देनजर कुछ होटल संचालकों ने सड़ा गला खोवा तथा सिंथेटिक दूध और कई दूषित खाद्य सामग्री एकत्र कर मिठाइयों का ढेर करने का तानाबाना बुन लिया है। जिससे जनहित का स्वास्थ्य खतरे में पड़ना निश्चित है। खाद्य निरीक्षक की कृपा से नगर के करीब दो दर्जन होटलों में मिठाइयों के नाम पर धनवान बनने की ललक में जनहित के स्वास्थ्य के साथ सीधे खिलवाड़ करके सड़ी गली सामग्री एकत्र कर तथा सिंथेटिक सामग्री से मिठाइयां तैयार कर लूट खसोट मचाई जा रही है। होली के त्योहार के मद्देेनजर कुछ होटलों में तो कई कुन्टल मिष्ठान पहले से तैयार करके रख लिया जाता है। दूषित तथा सड़ी-गली सामग्री से तैयार मिष्ठान के आसपास बूचड़खाना एकत्र होने से मिष्ठानों के ऊपर विषैले कीटाणु तथा गंदी मक्खियों का मकड़जाल बना रहता है और वहीं मिष्ठान जनता में सीधे बेचकर मिष्ठान प्रेमियों को संक्रामक बीमारियों के मुंह में धकेला जा रहा है।

यहां सोचनीय बिंदु तो यह है कि जहां विषाक्त मिठाइयों का भंडारण होटलों में होता है वहां सुबह से लेकर शात तक प्रशासन और पुलिस के नुमाइंदे मिष्ठान का नाश्ता करते देखे जाते है और बड़े डिब्बों में बतौर सुकराना की मिठाइयां भी साहब लोग ग्रहण करते देखे जाते है। हालांकि प्रशासन उक्त मामले को एकदिन में ही ठिकाने लगाने की ताकत रखता है लेकिन मामला जब सीधे अर्थ से जुड़ा होता है तो जिम्मेदार अधिकारी जनहित के मामले तथा नियम कानून खूटी में टांग देते है।

पता चला है कि विभागीय खाद्य निरीक्षक का माहबारी होटलों से बंधा है तथा फुलपावर चैराहे के पास एक कथित तथा जनहित के साथ खिलवाड़ करने का आदी होटल वाला धन वसूलकर तथा मिठाई के डिब्बे के साथ साहब को भेंट कर चरण बंदना करने का कार्य प्रगति पर है। चर्चा तो यहां तक है कि उक्त काले धंधे के आदी होटल वाले के इशारे पर ही खाद्य निरीक्षक कालपी ने कानून की पैगे बढाते है। जो शहरबासी दुकानदारों के लिए नाशूर बन चुका है। जिसकी चर्चा होटल मालिको में जोरों पर है। खाद्य निरीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही उक्त मामले की जांच कर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यस्तता अधिक है इसलिए होटल वाले मनमानी कर रहे है।

 

विषाक्त नाश्ता करने से इमरान के शरीर में फैला फूड प्वाइजन

शहर के सुप्रसिद्ध होटल में विषाक्त नाश्ता करने से कालपी निवासी मु. इमरान मंसूरी के शरीर में मीठा जहर फैलने से कालपी के चिकित्सकों ने बसे कानपुर चिकित्सालय रिफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

कालपी शहर के फुलपावर चैराहे पर एक सुप्रसिद्ध होटल में कालपी के मोहल्ला उदनपुरा निवासी मु. इमरान मंसूरी ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व मिष्ठान तथा अन्य नाश्ता किया। विषाक्त नाश्ता के चंद्र समय बाद इमरान के पेट में भीषण दर्द और उल्टियों की भरमार के साथ अन्य शिकायते शरीर में होने पर उसे कालपी के किलकारी चिकित्सालयमें भर्ती कराया गया। किलकारी चिकित्सालय में इलाज के बाद जब रोग गंभीर रूप धारण करने लगा तो पीड़ित मु. इमरान को कानपुर चिकित्सालय रिफर किया गया। कानपुर के चिकित्क डा. तनवीर अहमद ने इलाज के बाद बताया कि मु. इमरान के शरीर में विषाक्त नाश्ता से फूड प्वाइजन का असर हो गया था जिससे इमरान की हालत बिगड़कर गंभीर हो गई थी मु. इमरान का इलाज अभी भी चल रहा है। अब होली के त्योहार में विषाक्त मिष्ठान और अन्य खाद्य पदार्थो से कितने लोग फूड प्वाइजन के शिकार होकर जीवन और मौत के बीच संघर्ष करेगे इसका जबाव खाद्य निरीक्षक ही बता पायेगे।

Leave a comment