उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के अन्र्तगत ग्राम खाखरी निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसके अन्दर रखा हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। पीडित ने घटना का मुकदमा नामजद थाना चुर्खी में दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार चुर्खी थाना क्षेत्र के अन्र्तगत ग्राम खाखरी निवासी चन्द्रभान पाल पुत्र बाबूराम पाल ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुये बताया है कि ग्राम मुसमरिया थाना चुर्खी निवासी रवि उर्फ दीपक पुत्र महेन्द्र पाल ने उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसके अन्दर रखी नगदी, चांदी की तोडियां व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरु कर दी है।

 

 

 

 

Leave a comment