जालौन –उरई । मुरली मनोहर तालाब के पास स्थापित फ्लोर मिल के कारण आसपास के लोगों की परेशानी की खबर पर क्षेत्रीय लोगों ने जालौन टाइम्स से गंभीर आपत्ति जताई है । उनका कहना है कि
निहित स्वार्थ के कारण कुछ लोगों ने यह खबर प्लांट कराई है ।

लोगों ने बताया कि जिस जगह की निशानदेही खबर में की गई है वहाँ दाल मिल है , फ्लोर मिल नहीं जबकि फ्लोर  मिल मेन रोड पर मान सिंह वर्मा की मिल में है । किसी ने मिल के कारण परेशानी की शिकायत नहीं की है । व्यवसायी को परेशान करने के लिए कोई वितंडा नहीं रचा जाना चाहिये ।

Leave a comment