उरई । कस्बा व थाना आटा में तेजगति से आ रही बुलेरो के अज्ञात चालक ने महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना का मुकदमा थाने में मृतका के पुत्र ने बुलेरो व उसके चालक के खिलाफ दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा व थाना आटा निवासी नरेश कुमार पुत्र स्व. रमेशचन्द्र अहिरवार ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुये बताया कि कस्बे के अन्दर तेजगति से आ रही बुलेरो नम्बर यूपी 96 ई-5446 के अज्ञात चालक ने उसकी मां कमला देवी को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। थाना पुलिस ने घटना का मुकदमा बुलेरो व उसके चालक के खिलाफ दर्जकर मामले की जांच शुरु कर दी है।







Leave a comment