0 विद्यालय के ही शिक्षक पर लगाया आरोप
0 खुद को भी बताया असुरक्षित
उरई । नरछा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा 11 दिसंबर 2017 की घटना का उल्लेख करते हुये कक्षा छह की छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार का उल्लेख करते हुये मामले की जांच कराये जाने की मांग की है।
प्रधानाध्यापिका द्वारा जिलाधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि उनके द्वारा पूर्व के समय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया था। इसके बाद जांच टीम स्कूल पहुंची थी लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि जांच टीम ने अपनी क्या रिपोर्ट दी है। लेकिन मुझे गांव वालों से जानकारी मिली कि उक्त मामले का पटाक्षेप हो गया है। डीएम को दिये प्रार्थना पत्र में प्रधानाध्यापिका ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि एक महिला होने के नाते जहां तक मुझे जानकारी है घटना सत्य है। विद्यालय की बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी मेरी है। लेकिन मै। खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही हूं। उन्होंने शिक्षक पर आरोप लगाया कि वह छात्राओं के सामने ही गाली गलौज करता है, बीड़ी पीता है। मेरी कुर्सी के सामने पड़ी मेज पर कपड़े ऊपर करके लेटा रहता है। अश्लील बातें करता हैं। खुले मैदान में लघुशंका करता है और प्रधानाध्यापिका होने के नाते जब मैं विरोध करती हूं तो वह झगड़ा कर मुझसे रंजिश मानता है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि पुरुष प्रधान समाज ने सत्य को खरीदकर झूठ में बदल दिया गया।





Leave a comment