उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में मुमताजाबाद मोड़ पर बुलेरो जीप आगे चल रहे गिटटी से भरे ट्रैक्टर से स्पीड में टकरा गई। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
बबीना स्थित पं. विष्णुदत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह (59वर्ष) उरई में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए परिवार के साथ बुलेरो जीप यूपी 92 यू 5110 से जा रहे थे। उनके आगे-आगे गिटटी से भरा ट्रैक्टर चल रहा था। ट्रैक्टर चालक ने मुमताजाबाद मोड़ पर लापरवाही में अचानक अपना ट्रैक्टर मोड़ दिया जिससे तेजी के साथ चली आ रही उनकी जीप ट्रैक्टर से भिड़ गई। भिडंत जबर्दस्त हुई जिसमें ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए निकल गये। जबकि जीप घूमकर पलट गई।
हादसे में वीरेंद्र सिंह के अलावा उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह (63वर्ष) मां कलावती (83वर्ष) पत्नी पूनम सिंह (55वर्ष) और भाभी नीलम सिंह (58वर्ष) के अलावा जीप का चालक बब्लू घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने पहले कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने के कारण बब्लू को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।

Leave a comment