उरई। कदौरा ब्लाक की सुरौला ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया। इस पंचायत में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। 24 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये जायेगे।
मतदान के लिए गांव में दो बूथ बनाये गये थे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का तगड़ा इंतजाम रहा। एक बूथ पर 68 प्रतिशत और दूसरे बूथ पर 65 प्रतिशत मत पड़े। कुल 1385 मतदाताओं मे से 939 ने मत प्रयोग किया।







Leave a comment