उरई। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुरुवार को यहां जमकर आग उगली।
एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आये मो. आजम खां ने आरोप लगाया कि पीएनबी घोटाले के मुख्य सूत्रधार नीरव मोदी को सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संरक्षण प्राप्त है। इसीलिए वह हजारों करोड़ रुपये का चूना देश को लगाकर आराम से विदेश भाग गया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से ज्यादा से लफ्फाज प्रधानमंत्री देश में कोई नही हुआ। उन्होंने जितने वायदे देश के लोगों के साथ किये थे उनमें से एक भी आज तक पूरा नही किया है। आजम खां का कहना था कि मोदी सरकार में सबसे ज्याद स्कैम हुए हैं। इस मामले में कांग्रेस इनसे काफी पीछे छूट गई है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है। फर्जी एनकाउंटरों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे आम जनता भयभीत हो रही है, अपराध नही थम पा रहे।

Leave a comment