उरई। जातिवाद एवं छुआछूत की गंदी-घिनौनी प्रथा के तहत इलाहाबाद में लॉ छात्र दिलीप सरोज की निर्मम हत्या के विरोध में बुद्धिजीवियों ने टाउन हॉल मैदान से डा. अम्बेडकर चैराहा तक कैंडिल मार्च निकाला तथा दिवंगत दिलीप सरोज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

शाम के समय बड़ी संख्या में दलित पिछडे़ वर्ग के बुद्धिजीवियों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्र दिलीप सरोज की पैर छू जाने से दबंगों ने पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। एबीबीएस के जिला संयोजक सुंदर सिंह शास्त्री के नेतृत्व में केके शिरोमणि, भूपेन्द्र दोहरे, अरविंद दोहरे, चंद्रशेखर, रामप्रकाश गौतम, डा. विनोद अहिरवार, डा. गोविंद सुमर, ओमप्रकाश गौतम, पुनीत भारती, कमल हसन, अरविंद खाबरी, अनिल कुमार, श्रद्धासिंह, सुनील गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, परशुराम, ब्रजनंदन आदि तमाम बुद्धिजीवियों ने टाउन उरई से अंबेडकर तिराहे तक कैडिल मार्च निकाला। जहां पर उन्होंने दिलीप सरोज हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, हत्यारों को कड़ी सजा देने तथा अनुसूचित छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराने हेतु कड़े कानून बनाने की मांग की गयी। प्रदर्शनकारी जातिवादी लोगों शर्म करो जाति आधारित हमले बंद करो जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लिए हुए थे। इस अवसर पर बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद के कई आरक्षित वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment