कालपी-उरई । शहर के सुप्रसिद्ध होटल में विषाक्त नाश्ता करने से कालपी निवासी मु. इमरान मंसूरी के शरीर में मीठा जहर फैलने से कालपी के चिकित्सकों ने बसे कानपुर चिकित्सालय रिफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
कालपी शहर के फुलपावर चैराहे पर एक सुप्रसिद्ध होटल में कालपी के मोहल्ला उदनपुरा निवासी मु.इमरान मंसूरी ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व मिष्ठान तथा अन्य नाश्ता किया। विषाक्त नाश्ता के चंद्र समय बाद इमरान के पेट में भीषण दर्द और उल्टियों की भरमार के साथ अन्य शिकायते शरीर में होने पर उसे कालपी के किलकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। किलकारी चिकित्सालय में इलाज के बाद जब रोग गंभीर रूप धारण करने लगा तो पीड़ित मु. इमरान को कानपुर चिकित्सालय रिफर किया गया। कानपुर के चिकित्क डा. तनवीर अहमद ने इलाज के बाद बताया कि मु.इमरान के शरीर में विषाक्त नाश्ता से फूड प्वाइजन का असर हो गया था जिससे इमरान की हालत बिगड़कर गंभीर हो गई थी मु. इमरान का इलाज अभी भी चल रहा है। अब होली के त्योहार में विषाक्त मिष्ठान और अन्य खाद्य पदार्थो से कितने लोग फूड प्वाइजन के शिकार होकर जीवन और मौत के बीच संघर्ष करेगे इसका जबाव खाद्य निरीक्षक ही बता पायेगे।







Leave a comment