कालपी-उरई । कालपी कालेज प्रबंधनतंत्र का चुनाव आगामी चार मार्च को किया जायेगा। इसके लिए सदस्यों को जानकारियां दी गई।

बुन्देलखण्ड विश्व विधालय के द्वारा पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ अधिकारी डा.वीके सहगल को मनोनीत किया गया है। डा. सहगल ने अवगत कराया है कि चुनाव को निर्भीक एवं निष्पक्ष कराया जाएगा। मतदान स्थल पर चुनाव की फोटोग्राफी तथा बीडियो ग्राफी कराई जाएगी। इसी प्रकार चुनाव कार्य क्रम की सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। कालपी कालेज कालपी के कार्यालय अधीक्षक विवेक निगम के मुताबिक चुनाव को लेकर महबिधालय परिसर मे उचित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि कालपी महाविद्यालय जनपद का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है।

 

 

 

Leave a comment