कालपी-उरई । गुरुवार को कालपी बाजार मे जनपद की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व मे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर दुकानों से नमूने भर कर परीक्षण के लिये राजकीय प्रयोग शाला मे भेज दिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह महेंद्र कुमार आदि ने कालपी बाजार की संजय गुप्ता की दुकान से हल्दी तथा बेसन का नमूना भरा। इसी प्रकार उदय नरायण की दुकान में चिरौंजी का सैम्पुल भरा गया। सभी सैम्पुलों को भरकर राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया। दिलचस्प बात यह रही कि टीम के आने की खबर सुनकर बाजार की तमाम दुकानों के शटर धड़धड़ा बंद हो गए और मिलावट खोर रफूचक्कर हो गये।







Leave a comment