कालपी-उरई।होली के त्योहार के मद्देनजर नगर कालपी में मिलावटी विषाक्त खोवा की बिक्री जोरों पर है। विषाक्त खोवा से त्योहार के मद्देनजर बनने वाले मिष्ठान की बिक्री है। जनजीवन के स्वास्थ्य पर प्रकिकूल प्रभाव पड़ने के संकेत प्रबल है।

गर्मी की हल्की दस्तक के चलते दूध की कमी होना निश्चित है परन्तु होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए नगर में तथाकथित चापलूसों द्वारा मिलावटी और विषाक्त खोवा की आमदरफत तेज कर दी है। पता तो यहां तक चला है  िकइस समय कुंटलों की तादाद में विषाक्त खोवा नगर में धड़ल्ले से खपत किया जा रहा है।

दमदारगुप्त सूत्रों का कहना हैकि विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से नगर में विषाक्त खोवा सप्लाई जारी है और प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर जनहित के साथ त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का जानबूझकर मौका दिया जा रहा है। नगर के जानकारों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन तथा विभागीय जिम्मेदार को इस मीठे जहर की अंधाधुंध बिक्री पर गौर फरमाना चाहिए अन्यथ खतरनाक बीमारियां नगर तथा क्षेत्र में दस्तक देकर महामारी का रूप धारण कर सकती ।

Leave a comment