कोंच-उरई । ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई जिसमें मां-बेटा घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि दूसरी बाइक के सवार मौके से भाग निकले। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग बारह बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडऱी निवासी विनय गुप्ता अपनी मां संध्या गुप्ता पत्नी सुनील गांव से बाइक पर ग्राम देवगांव जा रहे थे।

जब वे उरई रोड पर नहर के समीप पहुंचे तो एक ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में सामने से दूसरी बाइक आ गई और दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मां-बेटा घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे बाइक के लोग मौके से भाग गये।

 

Leave a comment