उरई। बुंदेलखंड के सातों जिलों में पेयजल समस्या व सूखे से उत्पन्न चुनौती के त्वरित निदान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित विशेष अध्ययन दल की बैठक 25 फरवरी को दो सत्रों में यहां आहूत की गई है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने दी। तीन सदस्यीय मंत्रियों के अध्ययन दल का नेतृत्व ग्राम विकास राज्य मंत्री महेंद्र सिंह करेगें। उनके साथ सिचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह आंवला और नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी होगें।
पहले सत्र में वे सातों जिलों के अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक करेगें। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में वे सातों जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद करेगें।

Leave a comment

Recent posts