उरई। कदौरा विकास खंड की ग्राम पंचायत सुरौला में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में गुडडी देवी को 102 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित किया गया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी माया देवी रहीं।
सुरौला में तत्कालीन प्रधान मोहर सिंह की किडनी में कैंसर के चलते असामयिक मौत हो गई थी। जिसके चलते गत दिनों यहां उपचुनाव कराया गया।
इसमें 939 मत पड़े थे। मतगणना में 8 मत अनियमितता के कारण खारिज कर दिये गये। वैध 931 मतों में गुडडी देवी को सर्वाधिक 414 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहीं माया देवी को 312, पूनम को 142, मुकेश को 41 और कमोद को 22 मत मिले।
मतगणना के परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने गुडडी देवी और उनके पति को फूल मालाओं से लाद दिया और जोश में जमकर हर्षध्वनि की।





Leave a comment