
जालौन-उरई । विकास खण्ड के ग्राम लौना के प्रधान पद के गुरूवार को हुए उपचुनाव की आज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मतगणना हुई जिसमें शिवेन्द्र सिंह सेंगर ने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रदीप कुमार कुशवाहा से 25 वोटों से जीत दर्ज की। आर ओ ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
गुरुवार को हुए ग्राम पंचायत लौना के ग्राम प्रधान के हुए चुनावों में 1770 मतदाताओं में 1226 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 1226 मतदाताओं ने 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया था। मतदाताओं द्वारा किए गए निर्णय को जानने के लिए आज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मतगणना हुई। तीन चक्रों में हुई मतगणना में शिवेन्द्र सिंह सेंगर ने प्रथम व द्वितीय दोनों चक्रो में बढ़त बना ली थी। प्रथम चक्र में शिवेन्द्र सिंह सेंगर को सर्वाधिक 134 वोट मिले जबकि दूसरे नम्बर पर ज्ञानेन्द्र सिंह 112 वोट लेकर रहे। दूसरे चक्र में में भी शिवेन्द्र सिंह सेंगर को सर्वाधिक 121 मत प्राप्त किए जबकि दूसरे चक्र में द्वितीय स्थान पर 113 मत प्राप्त कर प्रदीप कुमार कुशवाहा रहे। तीसरे चक्र में सर्वाधिक मत 149 प्रदीप कुमार कुशवाहा ने प्राप्त किए जबकि दूसरे स्थान पर योगेन्द्र सिंह सेंगर 101 मत प्राप्त करके रहे। तीसरे चक्र में शिवेन्द्र सिंह 78 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। तीनों चक्रों की घटना के बाद सर्वाधिक 333 मत प्राप्त कर शिवेन्द्र सिंह सेंगर अपने निकटतम प्रत्याशी प्रदीप कुमार कुशवाहा से 25 मतों से विजयी घोषित किए गए। प्रदीप कुमार कुशवाहा को 308, ज्ञानेन्द्र सिंह सेंगर को 191, संजय कुमार को 144, योगेन्द्र सिंह सेंगर को 142 मत प्राप्त किए। सबसे कम मत 89 चन्द्रभान सिंह को प्राप्त हुए। आर ओ अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील कुमार ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना शिवकुमार शिवहरे (कृषि), रविन्द्र निरंजन (कृषि), रमाशंकर (विकास) देवेन्द्र कुमार (पंचायत), राम स्वरूप दोहरे (डूडा) न की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक केशव दयाल, सोवरन सिंह यादव, उमेश सिंह, विश्वावनाथ यादव, ए डी ओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति आदि मतगणना के दौरान उपस्थित रहे।






Leave a comment