उरई । विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय ठड़ेश्वरी मंदिर में आयोजित बैठक में आगामी छह माह तक होने वाले कार्यक्रमों की योजना एवं संगठन विस्तार की रूपरेखा तैयार की। बैठक में झांसी विभाग एवं उरई विभाग के संगठन मंत्री व प्रांतीय मठ मंदिर प्रमुख तेज प्रताप उपस्थित रहे। जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने की व संचालन जिला महामंत्री बलवीर सिंह जादौन ने किया।

बैठक में अपने विचार रखते हुये संगठन मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि वर्ष 20-21 जनवरी को फतेहपुर में आयोजित प्रांतीय बैठक में आगाकी छह माह के कार्यक्रमों की योजना बनायी गयी है जिसमें जनपद जालौन में धर्म रक्षा समर्पण कार्यक्रम धर्मरक्षा के लिये धन संग्रह कार्यक्रम समूचे जिले में चलाया जा रहा है। समाज के लोग धर्म रक्षा के लिये धन का कुछ अंश जरूर दान कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भारतीय नव वर्ष का स्वागत पूरे जनपद में 18 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा। नवरात्रि में राम महोत्सव कार्यक्रम जिले में 15 दिन तक गांव-गांव तक मनाया जायेगा। राम नवमी की शोभा यात्रायें जनपद में पूरी भव्यता के साथ सभी प्रखंड स्तर पर निकाली जायेगी। विश्व हिन्दू परिषद शिक्षावर्ग 5 से 15 जून तक कारसेवक पुरम अयोध्या में है। जनपद के सभी दयोत्वधारी कार्यकर्ताओं को धर्म रक्षा और समाजसेवा के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। 11 मार्च को जिला मुख्यालय उरई में विराट जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष जी का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 21 से 24 मई में बिल्हौर कानपुर देहात में आयोजित होगा इसी प्रकार से दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग 20 से 27 मई को आयोजित किया जायेगा।

बैठक को संबोधित करते हुये संगठन मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक हिन्दू जन्मजात विश्व हिन्दू परिषद का सदस्य है। नई पीढ़ी को धर्म रक्षा हिन्दू संस्कार के लिये तैयार करना है। प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता के अंदर संगठन के प्रति ममत्व अपनत्व, समत्व होना चाहिए। संगठन गतिमान बने, विश्व हिन्दू परिषद का एजेंडा सभी हिन्दू समाज तक जाना चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद जन संगठन विहिन समजा का संगठन है। हिन्दू हिन्दू के रूप में खड़ा हो हिन्दू संस्कारवान था। हिन्दू विचारान था, हिन्दू कुछ लेना हनीं, हिन्दू किसी को छेड़ता नहीं, जिसमें यदि छेड़ना तो छोड़ता नहीं। दूर दराज नगरवासी, ग्रामवासी, गिरिवासी, वनवासी तक विहिन की इकाईयों का गठन कर समाज के हर वर्ग उस आखिरी हिन्दू तक संगठन विहिप का एजेंडा कार्यकर्ता के माध्यम से हमें पहुंचाना होगा। बैठक में बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख अजय तिवारी, प्रांत धर्माचार्य स्वामी ज्ञान प्रकाशनंद, जिला उपाध्यक्ष इंदेश्वर दयाल अवस्थी, सहमंत्री जितेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक मनुराज तिवारी, जिला सेवा प्रमुख सुधीर शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख अखिलेश डीहा, रवि राठौर, गौरक्षा प्रमुख मौनू पंडित, राम ऋषि महरोत्रा, डा. बृजगोपाल द्विवेदी, अनूप शुक्ल, निमिष चैरसिया, तीरथ सिंह, गोपाल द्विवेदी, नीरज सरकार, मातृ शक्ति संयोजिका सुमन गोस्वामी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका शोभा सिंह, पूनम चैहान सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a comment

Recent posts