उरई-उरई । भाजपा ने जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू निरंजन के आवाहन पर नवयुक्त युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए जनपद के युवाओं के साथ आज बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के उरई नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामू निरंजन ने बताया कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादुवंश को नियुक्त किया गया है। 26 फरवरी को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्लालय लखनऊ में अपना कार्यभार ग्रहण करेगे। इस अवसर पर पूरे प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। जनपद में भी युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता 26 फरवरी की सुबह सात बजे स्टेशन रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे। बैठक में राहुल दुबे, अखिलेश, शशांक, वीरप्रसाद, आकाश निरंजन, सौरभ गुप्ता, तेजप्रताप, विकास पटेल, शिवा सोनी, रजत द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts